मांझागढ़ में हत्या के प्रयास मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मांझागढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो प्राथमिकी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मांझागढ़ थाना कांड संख्या 290/26, दिनांक 01 जुलाई 2026, से संबंधित मामले में सुरेश महतो, पिता-भामू महतो एवं रवि कुमार, पिता-सुरेन्द्र महतो, दोनों निवासी लंगू हाता, थाना मांझागढ़, जिला गोपालगंज को मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
बताया गया है कि आरोपियों पर ग्राम लंगू हाता में वादी एवं उसके पुत्र के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने का आरोप है। घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस की लगातार कार्रवाई और साक्ष्यों के आधार पर आखिरकार दोनों को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा है। गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गोपालगंज पुलिस का संदेश: अपराध कर कानून से बचना आसान नहीं—पुलिस की नजर से फरार आरोपी भी जल्द कानून के शिकंजे में होंगे।












