AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

धान अधिप्राप्ति से पहले 50 हजार किसानों का निबंधन कराएं : डीएम समीर सौरभ

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 17, 2026
in देश
0
धान अधिप्राप्ति से पहले 50 हजार किसानों का निबंधन कराएं : डीएम समीर सौरभ
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

धान अधिप्राप्ति से पहले 50 हजार किसानों का निबंधन कराएं : डीएम समीर सौरभ

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों के निबंधन और धान खरीद की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए भारत सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य धान के लिए 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान के लिए 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

धान की बिक्री के लिए सहकारिता विभाग का ऑनलाइन निबंधन पोर्टल 20 अगस्त 2026 से चालू है। इच्छुक किसान पैक्स अथवा व्यापार मंडल के माध्यम से धान बिक्री के लिए अपना ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक 32 किसानों का निबंधन हुआ है।

निबंधन की धीमी प्रगति पर डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति शुरू होने से पहले जिले में कम-से-कम 50,000 किसानों का निबंधन अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए। इसके लिए सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड की सभी पंचायतों में कैम्प लगाकर किसानों का निबंधन कराने का निर्देश दिया गया है।

डीएम ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किसानों के निबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान को गंभीरता से लेते हुए अधिक से अधिक किसानों को निबंधन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

प्रशासन के इस अभियान का उद्देश्य धान अधिप्राप्ति शुरू होने से पहले अधिकाधिक किसानों का निबंधन पूरा कराकर खरीद प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay