AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

जनहित में अब नए स्वरूप में होगा ‘जनता दरबार’ का आयोजन

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 27, 2025
in देश
0
जनहित में अब नए स्वरूप में होगा ‘जनता दरबार’ का आयोजन
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार संपादक डॉ राहुल कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट

जनहित में अब नए स्वरूप में होगा ‘जनता दरबार’ का आयोजन

सीतामढ़ी जिले में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनता दरबार कार्यक्रम को अब नए स्वरूप में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

इस नए प्रारूप के अंतर्गत –

जनता दरबार के दिन प्रखंड, अंचल, अनुमंडल स्तरीय एवं जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।

इसका उद्देश्य है कि परिवादियों के आवेदन पर उसी समय त्वरित कार्रवाई और ऑन द स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

शीघ्र ही जनता दरबार एप भी विकसित किया जाएगा, जिसके माध्यम से आवेदक अपने आवेदन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

आज आयोजित जनता दरबार में 123 परिवादी उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमसम्मत और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आज की सुनवाई में प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से –
भूमि विवाद, अर्जित भूमि का मुआवज़ा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विकलांगता पेंशन, अतिक्रमण, भूमि मापी, वृद्धा पेंशन, नल-जल योजना, नाली निर्माण, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, छात्र क्रेडिट कार्ड, दिव्यांगों के लिए UDID कार्ड, परिमार्जन के मामले आदि से संबंधित रहीं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जन शिकायतों का निष्पादन पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ किया जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लोक शिकायत निवारण अधिनियम की द्वितीय अपील की सुनवाई

जनता दरबार के साथ-साथ आज जिलाधिकारी द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपील की भी सुनवाई की गई। इस क्रम में 11 मामलों पर सुनवाई हुई, जिनमें 04 मामलों पर आदेश पारित किए गए।

सुनवाई के दौरान बैरगनिया थाना प्रभारी के अनुपस्थित रहने और प्रतिवेदन प्रस्तुत न करने पर उन पर ₹5000 का आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया।

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि –
“जनता दरबार केवल शिकायतों के निवारण का मंच नहीं है, बल्कि यह जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। इसके नए स्वरूप से न केवल शिकायतों का समाधान और तेज होगा, बल्कि पारदर्शिता व जवाबदेही भी और अधिक सुनिश्चित होगी।”

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के चार आरोपित गिरफ्तार

नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के चार आरोपित गिरफ्तार

July 31, 2026
जादोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 414 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार।

जादोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 414 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार।

July 31, 2026
कुचायकोट पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कुचायकोट पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

July 31, 2026
कुचायकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल पुराने चोरी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

कुचायकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल पुराने चोरी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

July 31, 2026

Recent News