नौतन के बलवां में पेट्रोल पंप का हुआ उद्घाटन
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पंप, जल्द मिलेगी सीएनजी की सुविधा; ईवी चार्जिंग की भी व्यवस्था
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट


नौतन थाना क्षेत्र के बलवां में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस महाराणा पेट्रोल पंप का उद्घाटन स्थानीय प्रखंड प्रमुख पति राजेश पाण्डेय, खलवां मुखिया अमित सिंह, उपप्रमुख प्रसिद्ध कुमार, भाजपा नेता बिट्टू सिंह उर्फ राजू सिंह, पटना जोन के क्षेत्रीय प्रबंधक कजमुल गफ्फार, डीजीएम अरविंद कुमार तथा सीवान के क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर रवि राज ने संयुक्त रूप से किया। पंप पर ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अत्याधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां तीन नोजल की सुविधा के साथ एयर एवं नाइट्रोजन की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। पंप प्रबंधक अनुप कुमार सिंह के अनुसार, आने वाले समय में यहां सीएनजी की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिल सकेगी। उद्घाटन के अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पंप के शुरू होने से नौतन सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी। मौके पर मौजूद स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी पंप पर उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया।












