AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 25, 2026
in देश
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला।

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। जिले में पुलिस प्रशासन एवं विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज ने 13 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। यह आदेश 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ थाना स्तर पर पुलिसिंग को और प्रभावी करने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है। स्थानांतरित पदाधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर 24 घंटे के अंदर योगदान कर अनुपालन प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है। साथ ही लंबित कार्यों का विधिवत हस्तांतरण कर नए स्थान पर निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया है।

इन पुलिस पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पु०अ०नि० गुलाम मुर्तजा को विजयीपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष पद से हटाकर थानाध्यक्ष, विजयीपुर थाना बनाया गया है।
पु०अ०नि० रविशंकर कुमार को विजयीपुर थाना से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष, बैकुंठपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
पु०अ०नि० प्रवीण कुमार-2 को श्रीपुर थाना से हटाकर थानाध्यक्ष, जादोपुर थाना बनाया गया है।
पु०अ०नि० शिल्पी कुमारी को श्रीपुर थाना अनुसंधान इकाई से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष, श्रीपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में पु०अ०नि० आशुतोष कुमार को गोपालपुर थाना से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष, उचकागांव थाना बनाया गया है। पु०अ०नि० धर्मेंद्र कुमार को उचकागांव थाना के थानाध्यक्ष पद से हटाकर अपर थानाध्यक्ष, बैकुंठपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पु०अ०नि० परमेश कुमार को सिधवलिया थाना अनुसंधान इकाई से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष, गोपालपुर थाना बनाया गया है।

निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव

पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन को अंचल निरीक्षक, मीरगंज अंचल के पद से हटाकर थानाध्यक्ष, मीरगंज थाना सह अतिरिक्त प्रभार पदेन अंचल निरीक्षक, मीरगंज अंचल की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को पर्यवेक्षी पदाधिकारी, कुचायकोट थाना से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष, यातायात थाना सह अतिरिक्त प्रभार मुख्य पर्यवेक्षी पदाधिकारी, नगर थाना बनाया गया है।

स०अ०नि० नीरज पाण्डेय को थावे थाना अनुसंधान इकाई से स्थानांतरित कर विजयीपुर थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। वहीं पु०अ०नि० सुधीर कुमार पासवान को श्रीपुर थाना से स्थानांतरित कर अपर थानाध्यक्ष, श्रीपुर थाना बनाया गया है।

इसके अलावा पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को प्रभारी अपराध शाखा, पुलिस कार्यालय गोपालगंज से स्थानांतरित कर प्रभारी अपराध शाखा एवं अतिरिक्त प्रभार हिन्दी शाखा, पुलिस कार्यालय गोपालगंज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस निरीक्षक खुर्शीद आलम को नगर थाना से स्थानांतरित कर पर्यवेक्षी पदाधिकारी-02, नगर थाना बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित एवं पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करेंगे तथा अपने लंबित कार्यों का हस्तांतरण करते हुए निर्देशानुसार कार्य निष्पादित करेंगे।

गोपालगंज पुलिस हेल्पलाइन : 9031827299

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर, किशोरों के पुनर्वास को प्राथमिकता

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर, किशोरों के पुनर्वास को प्राथमिकता

September 17, 2026
धान अधिप्राप्ति से पहले 50 हजार किसानों का निबंधन कराएं : डीएम समीर सौरभ

धान अधिप्राप्ति से पहले 50 हजार किसानों का निबंधन कराएं : डीएम समीर सौरभ

September 17, 2026
कम अनाज देने पर पीडीएस दुकानदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम ने तय की जवाबदेही

कम अनाज देने पर पीडीएस दुकानदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम ने तय की जवाबदेही

September 17, 2026
थावे मंदिर परिसर में तय शुल्क से अधिक पार्किंग वसूली का मामला, प्राथमिकी दर्ज

थावे मंदिर परिसर में तय शुल्क से अधिक पार्किंग वसूली का मामला, प्राथमिकी दर्ज

September 17, 2026

Recent News