310 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अल्टो कार जब्त
गोपालगंज। गोपालगंज पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 310 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 22 फरवरी 2026 को फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलार के पास वाहन जांच के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार नियमित वाहन चेकिंग के क्रम में एक संदिग्ध अल्टो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 310 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से अमित कुमार (पिता– देवेंद्र प्रसाद, साकिन– हीरा पकड़ी, थाना– जादोपुर) एवं मिथिलेश कुमार (पिता– टायफू नट, साकिन– सरिया, थाना– नगर) दोनों जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया। साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त एक अल्टो कार को भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। जब्त शराब और वाहन को थाने लाकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गोपालगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।












