गोपालगंज पुलिस अधीक्षक ने बलथरी चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण; कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज द्वारा कुचायकोट थाना अंतर्गत बलथरी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने वाहनों की गहन तलाशी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके साथ ही सीमावर्ती इलाकों से होने वाली अवैध तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के सख्त आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। एसपी ने उन्हें निर्देश दिया कि ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात के चलने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि पुलिस सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने और हर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों को देने को कहा।












