छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम
छपरा (भेल्दी): सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव के पश्चिम टोला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कोरेया पश्चिम टोला निवासी मिथलेश भगत के पुत्र प्रियांश भगत की पोखर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।











