उचकागांव थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी कांड का प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उचकागांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त विकास ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उचकागांव थाना कांड संख्या-184/22, दिनांक 14 जून 2022 से संबंधित है। मामले में धारा 457/380 IPC के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास ठाकुर, पिता- राघो ठाकुर, निवासी- रामपुर माधो, थाना- कुचायकोट, जिला- गोपालगंज के रूप में हुई है।
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उचकागांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से पुराने मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।












