AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

12 अक्टूबर तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान, हाई रिस्क समूहों तक पहुंचेंगी जांच व स्वास्थ्य सेवाएं

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 2, 2026
in देश
0
12 अक्टूबर तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान, हाई रिस्क समूहों तक पहुंचेंगी जांच व स्वास्थ्य सेवाएं
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

12 अक्टूबर तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान, हाई रिस्क समूहों तक पहुंचेंगी जांच व स्वास्थ्य सेवाएं

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। एचआईवी/एड्स संक्रमण की रोकथाम और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गोपालगंज में मंगलवार से सघन जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने एचआईवी/एड्स जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को एचआईवी संक्रमण से बचाव, जांच, उपचार और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करेगा।

95:95:99 लक्ष्य को हासिल करने पर जोर

अभियान का प्रमुख उद्देश्य एचआईवी से संक्रमित लोगों को समय पर जांच, उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ते हुए 95:95:99 लक्ष्य को हासिल करना है। इसके तहत हाई रिस्क समूह, इंजेक्टिंग ड्रग यूजर्स तथा अन्य जोखिम वाले आबादी समूहों के बीच विशेष रूप से जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

जिला स्वास्थ्य समिति के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 तक इंटेंसिफाइड कैंपेन के तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता, जांच और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

युवाओं और आम लोगों को दी जाएगी सही जानकारी

अभियान के दौरान युवाओं एवं आमजनों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, जांच तथा उपचार की सुविधाओं के बारे में प्रमाणिक जानकारी दी जाएगी। सुरक्षित व्यवहार अपनाने और संक्रमण से बचाव के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और एएनसी सेवाएं लेने वाली महिलाओं के बीच एचआईवी एवं सिफलिस की जांच और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गांव से लेकर प्रखंड स्तर तक चलेगा अभियान

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला, प्रखंड और ग्राम स्तर पर विभिन्न सरकारी विभागों एवं प्रशासनिक इकाइयों के सहयोग से जागरूकता और एचआईवी जांच को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और जरूरतमंदों को समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा से जोड़ना है।

1097 पर मिलेगी एचआईवी/एड्स से जुड़ी सहायता

अभियान के दौरान लोगों को राष्ट्रीय एड्स टोल फ्री हेल्थ लाइन 1097 के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस नंबर के माध्यम से एचआईवी/एड्स से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त की जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम में जागरूकता की अहम भूमिका है। जागरूकता वाहन के जरिए जिले के दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों को संक्रमण के तरीकों, बचाव, जांच और उपचार से जुड़ी सही जानकारी दी जाएगी। विशेष रूप से हाई रिस्क समूहों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना इस अभियान की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

September 11, 2026
सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

September 11, 2026
सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

September 11, 2026
कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

September 11, 2026

Recent News