गोपालगंज: चाची के प्यार में पागल भतीजे ने खाया जहर, पीछे से चाची ने भी दी जान देने की कोशिश।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले के भोरे थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ एक भतीजे ने अपनी ही चाची के प्यार में पागल होकर जहर खा लिया। इतना ही नहीं, उसे देख चाची ने भी चूहा मारने की दवा खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।मिली जानकारी के अनुसार, भतीजा अपनी चाची से एकतरफा प्रेम करता था। बताया जा रहा है कि जब भतीजे ने अपने चाचा और चाची को एक साथ देखा, तो वह अपना आपा खो बैठा। जलन और आवेश में आकर उसने घर में रखी चूहा मारने वाली दवाई खा ली। भतीजे को तड़पता देख और उसे बचाने के चक्कर में चाची ने भी उसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ते देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को अचेत अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई और इलाज के बाद फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।












