AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, सिवान डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में आसन्न विधानसभा चुनाव 2025 के निमित्त गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारीगण एवं वरीय पदाधिकारीगण के साथ समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 2, 2025
in देश
0
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, सिवान डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में आसन्न विधानसभा चुनाव 2025 के निमित्त गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारीगण एवं वरीय पदाधिकारीगण के साथ समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, सिवान डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में आसन्न विधानसभा चुनाव 2025 के निमित्त गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारीगण एवं वरीय पदाधिकारीगण के साथ समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई

सिवान,01 सितंबर 2025 सोमवार।

आज दिनांक 01 सितंबर 2025 को डॉ आदित्य प्रकाश, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, सिवान की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के निमित्त गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारीगण,वरीय पदाधिकारीगण सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के द्वारा अब तक किए गए कार्य एवं आगे किए जाने वाले कार्यों से संबंधित पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए स्थिति की जानकारी दी गई ।

समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, सिवान ने कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अवसर पर गठित किए गए कार्मिक कोषांग /प्रशिक्षण कोषांग/ए एम एफ कोषांग/
ई०वी०एम० कोषांग/ सामग्री कोषांग/
कम्प्यूटराईजेशन एवं आई०टी० कोषांग/
निर्वाचक नामावली कोषांग/ शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्प लाईन कोषांग/
वाहन कोषांग/विधि व्यवस्था कोषांग, भेद्यता मानचित्र एवं सिक्यूरिटी प्लान कोषांग/ निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग /मीडिया एवं सोशल मीडिया कोषांग/स्वीप कोषांग/कम्युनिकेशन प्लान कोषांग/प्रेक्षक कोषांग/आदर्श आचार संहिता कोषांग/बैलेट पेपर, पोस्टल बैलेट एवं ई.टी.पी.बी.एस. कोषांग के नोडल पदाधिकारीगण अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का स-समय निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी गणों को अपने-अपने कोषांग के सुचारू ढंग से संचालन हेतु आवश्यक कर्मीगण एवं आवश्यक संसाधनों की मांग तत्काल करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।

चुनाव कार्यो में विधि- व्यवस्था संधारण हेतु बड़ी संख्या में पारामिलिट्री फोर्स के सिवान आने की संभावना को देखते हुए सबों के आवासान हेतु भवन चिन्हित कर सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु तैयारी के बारे में कोषांग के नोडल पदाधिकारी उत्पाद अधीक्षक ने पी पी टी के जरिए जिला पदाधिकारी को अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिवान को तत्काल सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी से समन्वय कर पैरामिलिट्री फोर्स के लिए आवासन स्थल पर मूलभूत सुविधाएं यथा- बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई आदि की उच्च स्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधा को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर कार्य समाप्त करने का सख्त निर्देश दिया।

प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को चुनाव में कार्य करने वाले कर्मीगण को स-समय प्रशिक्षण देने हेतु कैलेंडर बनाने का निर्देश दिया गया।

वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को चुनाव हेतु वांछित वाहनों की संख्या का आकलन कर वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सभी निर्वाची पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश से संबंधित पुस्तिका का गहन अध्ययन करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही साथ सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी को भी अपने-अपने कोषांग से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश से संबंधित पुस्तिका का गहनता से अवलोकन करने का निर्देश दिया गया।

अगली समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में प्रगति की गहनता से समीक्षा करने का संकेत जिला पदाधिकारी ने दिया ।

समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त, सिवान,अपर समाहर्ता, सिवान, सभी निर्वाची पदाधिकारी सभी कोषांगों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

June 15, 2026
कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

June 15, 2026

भागलपुर : ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

June 15, 2026
खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

June 15, 2026

Recent News