गोपालगंज में शराब तस्करों पर बड़ा वार: 218 लीटर देसी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त
गोपालगंज | मीरगंज थाना
14 अप्रैल 2026 पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। मीरगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 218 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्राम हरखोली उत्तर टोला के पास पीसीसी सड़क पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि वाहन चालक और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। इस मामले में वाहन मालिक सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा, और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।












