समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई: घूस लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार
समस्तीपुर: जिले में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि किसी कार्य के एवज में घूस मांगने की शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया। योजना के तहत जैसे ही आरोपी पदाधिकारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान घूस की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, मामले में और भी तथ्यों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की वसूली पहले से तो नहीं की जा रही थी।
इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य विभागों में भी हलचल तेज हो गई है। आम लोगों ने निगरानी टीम की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए












