गोपालगंज: बरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बरौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग कांडों में संलिप्त हत्या के प्रयास के तीन प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बरौली थाना कांड संख्या 99/26, जो कि हत्या के प्रयास से संबंधित है, में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम हरेराम कुमार और सूरज कुमार पिता: शिवबालक महतो है जो ग्राम- पचरुखिया, थाना- बरौली, जिला- गोपालगंज के निवासी है। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने पिछले साल के लंबित कांड संख्या 152/25 के मुख्य अभियुक्त को भी दबोच लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अरमान अली उर्फ अरमान मियां, पिता: सैरोद्दीन मंसूरी है जो ग्राम- बघेजी, थाना- बरौली, जिला- गोपालगंज का निवासी है।
बरौली थाना पुलिस के अनुसार, इन सभी अभियुक्तों को उनके गुप्त ठिकानों (घरों) से विधिवत गिरफ्तार किया गया है।












