प्रशासन अलर्ट,जलस्तर का लिया जायजा
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-जनपद में लगातार हो रही वर्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थलों पर निगरानी एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं उप जिलाधिकारी पैलानी द्वारा तहसील पैलानी के अंतर्गत ग्राम गौरी कला एवं अमारा,नांदादेव,पड़ौरा,सिंधनकला,पैलानी डेरा तथा तहसील बबेरू के अंतर्गत तिंदवारी बबेरू मार्ग स्थित सिमौनी रपटा का स्थलीय निरीक्षण किया।जिसमे वर्षा के कारण बढ़ते जलस्तर की स्थिति का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। संवेदनशील रपटों एवं मार्गों पर जलस्तर बढ़ने की स्थिति में जनसुरक्षा हेतु व्यवस्थाओं का आकलन किया गया।स्थानीय लोगों की आवागमन संबंधी समस्याओं एवं प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली गई।जिन गांवों के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त अथवा बाधित हुए हैं,वहां नाव की व्यवस्था है। जलस्तर की लगातार निगरानी रखने तथा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर कार्यवाही के निर्देश दिए।लोगों को जलभराव एवं बढ़ते जलस्तर वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा अनावश्यक आवागमन से बचने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।विभागों एवं राजस्व अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसामान्य की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
…………………………












