No Result
View All Result
ईडी व आयकर का छापा
बांदा-जनपद मे 5 जगहो पर ईडी व आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमारी देखी गयी।जिसमे रिलायंस पेट्रोलपंप के संचालक दिलीप सिंह के महोबा,कबरई स्थित स्टोन क्रेशर प्लांट पर ईडी और आयकर की रेड पड़ी है।सीरजध्वज सिंह के कारोबार पर भी छापेमारी हुई।वहीं मध्यप्रदेश के गांव बरौली जिला पन्ना वासी नरैनी के आगे नहरी के पास के दिलीप गुप्ता डीजी ग्रुप,ग्रेनाइट खनन कारोबारी के ठिकानों पर भी ईडी और आयकर की छापेमारी होने की खबर है।मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के चर्चित डीजी ग्रुप जो ग्रेनाइट खनन और मेडिकल कारोबार से जुड़ा है।इसके ठिकानों पर आयकर और ईडी ने छापेमारी की है। पिछले कई अरसे से यह ग्रुप आयकर और ईडी की रडार पर था।मूल रूप से पन्ना जिले के गांव बरौली निवासी डीजी ग्रुप संचालक दिलीप गुप्ता पहाड़ खनन के साथ मेडिकल कारोबार से भी जुड़े हैं।वहीं ग्रेनाइट व मौरम खनन कारोबारी सीरजध्वज सिंह के वित्तीय ठिकाने और चौधरी ऑटो मोबाइल दफ्तर तक आयकर की टीम ने दस्तक दी है।यही नहीं कालू कुआं स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के मालिक दिलीप सिंह के स्टोन क्रेशर पर भी यह रेड पड़ी है।सूत्र बताते हैं कि डीजी ग्रुप अर्थात दिलीप गुप्ता नेटवर्क बिहार और मध्यप्रदेश मे ग्रेनाइट खनन और मेडिकल का कारोबार से जुडा है।इस छापेमारी के अंदरखाने मे तार बांदा से भी जुड़े बतलाए जा रहें हैं।जिसमें अवनी परिधि अस्पताल के संचालक अज्ञात गुप्ता का नाम भी सामने आ रहा है।सूत्र बताते है कि सीरजध्वज सिंह के मुनीम शिवशरण सिंह के यहां भी टीम ने छापेमारी की है। सुबह आठ बजे से टीम की गाड़ी आवास विकास मे खड़ी थी।अभीतक कही भी छापेमारी मे कुछ भी हासिल होने की पुष्टि नही हुई है।