किसानो की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन का कमिश्नर को ज्ञापन।
बांदा। किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने केंद्र कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि जिले में मिलर और केंद्र प्रभारियों की मिली भगत से धान की खरीद कर के केंद्रों में प्रति कांटे में 300 कुंटल की प्रतिदिन खरीद की जाती है। जिसमें किसानों का धान नहीं खरीदा जाता ।और msp का लाभ किसानों को नहीं मिलता ।बिजली बिल राहत योजना में सौ प्रतिशत अधिभार में माफ़ी व मूलधन में 15 से 25 प्रतिशत की घोषणा है लेकिन कई कई सालों के बकायेदारों को कोई राहत नहीं मिली। सरकारी बीज केंद्रों में किसानों को केंद्र प्रभारी द्वारा बीज का पैसा ले लिया जाता है ।परंतु रसीद नहीं दी जाती ।ऐसे ही तमाम मांगों को लेकर संगठन ने आयुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन देने वालों में बुंदेलखंड कानपुर अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ,मंडल अध्यक्ष कमल नयन पटेल ,जिला उपाध्यक्ष रामदास साहू ,विष्णु प्रसाद द्विवेदी, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, राम रतन गुप्ता, संतोष कुमार ,रवि प्रकाश, बृजराज सिंह यादव ,अनीता, माया सोनी,सीता, शाहजहां सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।












