लड़की को अकेला देख घर में घुस युवक ने की छेड़खानी
पीड़ित लड़की थाने में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
कटेया से राकेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अकेली लड़की को देखकर घर में घुसकर एक युवक के द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव कि 17 वर्षीय नाबालिक पीड़ित लड़की मंगलवार की सुबह लगभग 11:00 अपने घर के किचन में आटा गुथ रही थी इसी बीच एक युवक घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। बता दें कि पीड़ित लड़की के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार आरोपी युवक पीड़िता के मां-बाप को बार बार फोन करके परेशान करता है तथा लड़की के स्कूल जाने के क्रम में भी उसका पीछा करते हुए अनाप-शनाप शब्दों का प्रयोग करता है। पीड़ित लड़की ने बताया है कि आरोपी युवक के साथ दो और अज्ञात लड़के थे जिसे मैं पहचान नहीं सकी हूं। आरोपी युवक थाना क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी अजय यादव का 20 वर्षीय पुत्र शोहित यादव बताया जाता है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित लड़की ने कटेया थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है












