AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज में पुलिस ने पकड़ा 70 लाख का गांजा, ट्रक से 235 किलो बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 24, 2025
in देश
0
गोपालगंज में पुलिस ने पकड़ा 70 लाख का गांजा, ट्रक से 235 किलो बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज में पुलिस ने पकड़ा 70 लाख का गांजा, ट्रक से 235 किलो बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार

गोपालगंज आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बिहार में जब से शराबबंदी हुई है, तब से लोग सुखा नशा करने लगे हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि लोगों का कहना है कि जब से बिहार में देसी और विदेशी सभी तरह की शराब बंद हुई है तब से लोग गांजा, स्मैक, व्हाइटनर, सुलेशन, हिरोइन, अफीम, नशीला इंजेक्शन, कफ सिरप जैसे नशा को विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसा कोई इलाका नहीं होगा जहां इन नशीले पदार्थों का लोग सेवन नहीं करते होंगे। नशीले पदार्थों को इन तक पहुंचाने का काम तस्कर करते हैं। तस्कर आए दिन पकड़े जाते हैं लेकिन ये अपनी आदतों से बाज नहीं आते। इस बार गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 235 किलों गांजा बरामद किया गया है।जिसकी कीमत करीब 70 लाख रूपये आंकी जा रही है। गांजे की बड़ी खेप एक ट्रक से बरामद किया गया है। जिस DCM ट्रक से गांजा की तस्करी की जा रही थी, उसे भी जब्त किया गया है। पुलिस की मानें तो यह गांजा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लाया जा रहा था और इसे उत्तर प्रदेश के आगरा जिले तक पहुंचाने की तैयारी थी।तस्करों ने गांजे की खेप को प्लास्टिक कैरेट के बीच बड़ी ही चालाकी से छुपा रखा था, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलथरी चेकपोस्ट, राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान जब पुलिस ने ट्रक को रोका और सर्चिंग की, तब भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए गोपालगंज के एसपी अवधेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सभी चेकपोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी जांच अभियान के दौरान इस तस्करी का खुलासा हुआ। एसपी अवधेश ने आगे बताया कि पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का पता लगा लिया है,और जल्द ही इसमें शामिल बाकी तस्करों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। इस बड़ी कामयाबी से गोपालगंज पुलिस ने नशा कारोबारियों को एक कड़ा संदेश दिया है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
दीप प्रज्वलन के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चोरौत शाखा का उद्घाटन

दीप प्रज्वलन के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चोरौत शाखा का उद्घाटन

February 11, 2026
डीएम ने हायाघाट नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

डीएम ने हायाघाट नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

February 11, 2026
रिक्शा चालक की मौत

तीन शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

February 11, 2026
बांदा में एडीजी प्रयागराज जोन का दौरा: पुलिस लाइन का निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

बांदा में एडीजी प्रयागराज जोन का दौरा: पुलिस लाइन का निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

February 11, 2026

Recent News