नव दुर्गा व हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा
हरहर महादेव के नारे से गुंज उठा वातावरण
उमड़ी भक्तों और श्रद्धालुओं की अपार भीड़
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
हर हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारे, जय माता के नारे के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष ने प्रखंड के बड़हरिया पुरानी बाजार स्थित मंदिर में नव दुर्गा और हनुमत प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर निकली गई भव्य कलश यात्रा। बच्चों का झाकियां भी एक आकर्षक केंद्र रहा। कलश यात्रा में बड़हरिया, खानपुर, पुरानी बाजार, बड़सरा, भलूआ, चैन छपरा सहित दर्जनों गांवों के महिला और कन्या काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यज्ञ स्थल बड़हरिया पुरानी बाजार से होकर थाना चौक, जामो चौक होकर जमुनागढ़ देवी मंदिर स्थित तालाब में आचार्य आजेश्वरानंद जी महाराज के वैदिक मंत्रोचारण से जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचा उसके बाद यज्ञ का आरंभ किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 22 सितंबर से 30 सितंबर तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके आयोजन में जजमान अरुण चौरसिया, रामनारायण चौरसिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा, अतिपिछड़ा मंच जिला अध्यक्ष सुनील चंद्रवंशी, जिला संयोजक रंजन सिंह, गुड्डू सोनी, जितेंद्र साह, मदन जायसवाल, संत सोनी, ईश्वर शर्मा, रंजन सोनी, सुभाष जायसवाल, राजनंदन जायसवाल, राजू साह, अच्छेलाल साह, रूपक कुमार, दीपक साह, मनीष कुमार, प्रयाग सोनी,संदीप कुमार, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह सहित तमाम आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित थे।












