बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों माता दुर्गा की पूजा के लिए मंदिरों को सजाया गया
बड़हरिया परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है हैं। माता दुर्गा के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भव्य पंडाल बनाए जा रहे है। बड़हरिया के लगभग सभी चौक चौराहों सहित बाजारों में दुर्गापूजा को लेकर चहल पहल बढ़ गई है। दुकान सजाने लगे है।बड़हरिया के के सुप्रसिद्ध यमुना गढ़ देवी मंदिर , सुंदरी बाजार में भव्य पंडाल,कोइरीगवा, हरदिया तेतहली,पुरैना,सत्यनारायण मोड़,ज्ञानीमोड़,कैलगढ़,लकड़ी,सुंदरी,मथुरापुर,बहादुर पुर, सहित अन्य जगहों पर माता दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बड़हरिया प्रखंड के दुर्गापूजा का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक यमुना गढ़ देवी माई का परिसर सजाया जा रहा है।सनद रहे कि दुर्गापूजा में यमुनागढ़ देवी माई का स्थान प्राचीन स्थानों में से एक है जो थावे माता भवानी के काल का है।जिसको धीरे धीरे जीर्णोद्धार किया जा रहा है। यमुनागढ़ देवी माई परिसर में पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पूजा अर्चना के लिए आते है।जिनके सुरक्षा और अन्य की व्यवस्था के लिए व्यापक तौर पर तैयारियां की जा रही है। बड़हरिया थाना चौक से लेकर स्थान तक बिजली और प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस बलो को लगाया जाएगा इसके अतिरिक्त पूजा समिति के वालंटियरों को भी लगाया जाएगा।पूजा समिति और मंदिर कमिटी के प्रमुख और स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि व्यवस्थापक अश्विनी कुमार उर्फ बाल्मीकि प्रसाद ने बताया कि देवी माता के पास पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।कही से कोई अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए स्थानीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा जहां भक्तों और श्रद्धालुओं सहित आने वाले सभी लोगों की मदद के लिए निरंतर काम किया जाएगा।












