बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी-मंत्री शिला मंडल
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट

बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित बड़हरिया विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में आई जन सैलाब से ग़दगद सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शिला मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगली सरकार भी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे एनडीए की सरकार बनेगी। सम्मेलन में बड़हरिया विधान सभा क्षेत्र के एनडीए के संभावित प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक कर अपार भीड़ जुटा कर अपने शक्ति का प्रदर्शन बड़े नेताओं को दिखाने का काम किया है । सम्मेलन मे महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बिहार के चहुमुखी विकास से बिहार की जनता काफी खुश है। परिवहन मंत्री शिला मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के विकास और आम से लेकर खास तक के सभी वर्गों के लिए किए गए कार्यों को और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।उन्होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार चहुमुखी विकास कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा की बिहार में एनडीए के शासन काल में सड़के,शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार, आदि के क्षेत्र बिहार सरकार में काफी विकास हुआ है। जदयू जिलाध्यक्ष चंद्र केतु सिंह ने जनता से अपील किया की ठगबाज के कई नेतागण आयेंगे पर आप लोग लोक लुभावने वादों में नहीं आयेगे वरना जंगलराज की कहानी फिर से शुरू हो जाएगी। सांसद विजय लक्ष्मी ने जनता को संबोधित करते हुए कही कि केंद्र और बिहार सरकार महिलाओं को ध्यान में रखकर विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदी , आशा दीदी के माध्यम से बिहार के आधी आबादी महिलाएं आत्म निर्भर बन कर बिहार के विकास में खूब काम कर रही है। सम्मलेन को संबोधित करते हुए जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और बिहार में एनडीए की डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों का विकास हुआ है। जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ मिला है। बिहार में सबका साथ सबका विकास की नीति पर विकास किया गया है। सम्मेलन की अध्यक्षता में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया। जबकि मंच संचालन जद यू के वरिष्ठ नेता सह प्रवक्ता निकेश चन्द्र तिवारी ने किया। सम्मलेन को संबोधित करने वालो में मीरगंज विधान सभा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह,विनय बिहारी,विनोद तिवारी, आर के सिंह,राजेश पांडेय,पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, अजीत चौधरी कार्यक्रम समन्वयक, जिला परिषद के अध्यक्ष संगीता यादव,जद यू जिलाध्यक्ष चंद्र केतु सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान,रालोमा जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, प्रमोद पटेल भाजपा के संगठन प्रभारी लालबाबू कुशवाहा,अनुराधा गुप्ता, मुर्तजा अली कैसर,प्रमोद प्रियदर्शी, इंद्रदेव सिंह पटेल, निकेश चंद्र तिवारी आदि का नाम शामिल है। इस मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष माधव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, राजेश शर्मा, सुनील कुमार चंदेल, बाबूलाल प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, सुशील वर्मा, सुदीस सिंह, सहित बड़ी संख्या में एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ता नेता मौजूद थे।












