AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बिहार में अपराधियों ने दुकान पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, व्यवसायी की 13 वर्षीय बेटी बनी शिकार; मौत

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 20, 2025
in देश
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार में अपराधियों ने दुकान पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, व्यवसायी की 13 वर्षीय बेटी बनी शिकार; मौत

बिहार के मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के सहनी चौक के पास शुक्रवार सुबह हिंदुस्तान मार्बल टाइल्स की दुकान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। निशाना दुकान मालिक निरंजन साह पर था, लेकिन गोलियां उनकी 13 साल की बेटी पार्वती कुमारी को लग गईं। सिर और पैर में लगी दो गोलियों से पार्वती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद वह पहले पुरैनी पीएचसी ले जाई गईं, फिर मधेपुरा के जेएनके मेडिकल कॉलेज रेफर की गईं, और फिर पटना के पीएमसीएच जाते वक्त रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।मृतका के भाई सचिन कुमार ने बताया है कि अपराधी मोटर खरीदने के बहाने दुकान पर आए थे। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, पिता छिप गए, लेकिन पीछे खड़ी पार्वती गोलियों का शिकार बन गई। सचिन ने खुलासा किया है कि दो दिन पहले ही अपराधियों ने फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गुस्साए ग्रामीणों और परिवार वालों ने उदाकिशुनगंज-भटगामा एसएच-58 पर मुख्य सड़क जाम कर दी। नारेबाजी के बीच लोग पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते नजर आए। पुरैनी थानाध्यक्ष राघव शरण को भी हटाने की मांग उठी। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया।घंटों चली इस जाम को हटाने के लिए उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। एसडीपीओ ने कहा कि संदिग्धों की पहचान हो चुकी है और कई टीमों ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुरैनी, आलमनगर और उदाकिशुनगंज थानों की पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद स्थानीय नेताओं ने भी पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए हैं। बिहार में बढ़ते अपराधों के बीच यह हादसा लोगों में डर का माहौल पैदा कर रहा है। परिवार वाले न्याय की गुहार लगा रहे हैं, जबकि प्रशासन ने सख्ती से जांच का भरोसा दिलाया है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
गोपालगंज: पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

April 21, 2026
गोपालगंज: कुचायकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1071 लीटर देसी शराब के साथ बोलेरो जब्त।

गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नगर थाना क्षेत्र से 299 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक ने बलथरी चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण; कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश।

Recent News