कोडीन सीरप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा- क्षेत्राधिकारी बबेरू श्री कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि जनपद क्षेत्रांतर्गत यूपी एसटीएफ को कोडीन सीरप के अवैध परिवहन के संबंध में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमे यूपी एसटीएफ द्वारा थाना बिसंडा से संपर्क कर एक संयुक्त अभियान चलाकर एक डीसीएम गाड़ी को ट्रेस करके रोका गया।गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें 100 उसकी तीस हजार बोतलें(30000) बरामद हुई है।जिनका कुल वजन तीन हजार लीटर है।उक्त डीसीएम गाड़ी को स्कॉर्ट करते हुए करके मौके से एक कार भी बरामद हुई है।जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।डीसीएम ड्राइवर समेत कुल 4 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।अन्य पूछताछ व आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।पकडें गए आरोपियों मे धीरेंद्र पुत्र भगवत प्रसाद निवासी ग्राम नहर पुरवा थाना बिसंडा,प्रवीण उर्फ लकी पुत्र स्वर्गीय दयाराम निवासी मोहल्ला लखन कॉलोनी अतर्रा थाना अतर्रा, रोहित पुत्र कालू राम निवासी मोहल्ला रामलीला मैदान अतर्रा थाना अतर्रा,शेखर पुत्र राजकुमार उम्र निवासी ग्राम भैना थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के है।सभी हिरासत मे ले लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
………………………..












