हत्या के प्रयास मामले में एक प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थावे थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
थावे थाना कांड संख्या 210/26, दिनांक 28 अगस्त 2026, धारा 115(2)/126(2)/109/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राघव कुमार, पिता- इन्दुन शाह को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में एक विधि-विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को कबिलासपुर, थाना थावे क्षेत्र से मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विधिवत गिरफ्तार/निरुद्ध किया गया। आरोप है कि अभियुक्तों ने कबिलासपुर गांव में वादी एवं उसके परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
👮♂️ पुलिस का संदेश
अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ गोपालगंज पुलिस का अभियान लगातार जारी है।











