हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान,समर्पण एवं न्यायिक तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जजी परिसर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।हिन्दी में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके हिन्दी भाषा के प्रति समर्पित भाव एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए जनपद न्यायाधीश अल्पना द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।हिन्दी के प्रति विशेष समर्पित भाव से कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में रोआब आलम, संतोष सविता,इन्द्रदेव सहित अन्य कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।इनके द्वारा न्यायालयीन एवं कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा हिन्दी भाषा के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए विशेष रूप से सराहना की गई।न्यायिक अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि न्यायिक कार्यों में हिन्दी का सरल,स्पष्ट एवं प्रभावी प्रयोग आमजन को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी केवल एक भाषा नहीं,बल्कि जनसामान्य की भावनाओं और न्याय व्यवस्था के मध्य एक सशक्त सेतु है।न्यायालयीन कार्यों में सरल एवं सहज हिन्दी का प्रयोग न्याय को अधिक सुगम और जनोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।हिन्दी के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना को निरंतर बनाए रखते हुए न्यायिक एवं कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प व्यक्त किया गया।
………………………..











