AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 6, 2026
in देश
0
संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

डीएम ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, तटबंधों व संवेदनशील इलाकों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने रविवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय एवं तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बाढ़ की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत विभागवार तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया।

बैठक में हथुआ अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ एवं कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

तटबंधों और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी

बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली, मांझा, गोपालगंज एवं कुचायकोट के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान प्यारेपुर, फैजुल्लाहपुर, सलेमपुर, मेहदीपुर पकड़िया, रामपुर टेंगराही, जादोपुर दुखहरन एवं नीमुइंया समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने तटबंधों की लगातार निगरानी के साथ-साथ तटबंधों एवं छरकियों पर सैंड बैग तथा अन्य बाढ़ संघर्षणात्मक सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

162 आश्रय स्थलों का होगा भौतिक सत्यापन

बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखने के लिए चिह्नित 162 आश्रय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने, साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मती कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही पॉलीथिन शीट समेत आवश्यक राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने को कहा गया।

नाव, गोताखोर और आपदा मित्र रहेंगे मुस्तैद

बैठक में सरकारी एवं निजी नावों, गोताखोरों तथा आपदा मित्रों की अंचलवार उपलब्धता और तैनाती की समीक्षा की गई। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी के साथ माइकिंग कराने का निर्देश दिया गया।

वहीं, नाव परिचालन पर लगाए गए प्रतिबंध एवं निषेधाज्ञा का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश

बाढ़ के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए मोबाइल मेडिकल टीमों को मुस्तैद रखने तथा आकस्मिक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण करने का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

पशुपालन विभाग को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था पहले से रखने का निर्देश दिया गया।

वहीं, डीपीओ आईसीडीएस को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की सूची तैयार कर संबंधित अंचलाधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

पेयजल, सड़क और बिजली व्यवस्था भी रहेगी दुरुस्त

पेयजल, सड़क एवं बिजली व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने पीएचईडी को आवश्यकतानुसार अस्थायी चापाकल लगाने, चापाकलों का उच्चीकरण एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पथ प्रमंडल को पुल-पुलियों की साफ-सफाई एवं बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया गया।

विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा नंगे तारों की मरम्मती के लिए कुशल श्रमिकों को तैयार रखने का निर्देश दिया गया।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने स्पष्ट कहा कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग अपनी पूर्व तैयारियां समय रहते पूरी रखें और सूचना तंत्र को मजबूत बनाएं, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को SOP का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि आपदा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर आपदा प्रबंधन के सुसंगत नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

September 11, 2026
सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

September 11, 2026
सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

September 11, 2026
कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

September 11, 2026

Recent News