शराब के पुराने मामले में एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के किलपुर गांव से पुलिस ने शराब के पुराने मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हीरा बांसफोर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि हीरा बांसफोर के खिलाफ शराब से संबंधित पुराना मामला दर्ज था। पुलिस को उसकी तलाश थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने किलपुर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।












