राष्ट्रगान के अपमान का आरोप,एफआईआर दर्ज की मांग
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के समय उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के मंच से उतरकर चले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध जताया।जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना कोतवाली नगर पहुंचकर थाना प्रभारी को तहरीर सौंपी।तहरीर में कहा कि उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान चल रहा था, उसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंच से नीचे उतरकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।यह कृत्य राष्ट्रगान के सम्मान एवं संवैधानिक पद की गरिमा के विरुद्ध है।कांग्रेस ने मांग की है कि वायरल वीडियो और फुटेज की निष्पक्ष जांच कराई जाए।आयोजकों, प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएं।यदि कानून का उल्लंघन पाया जाए तो संबंधित के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।मीडिया से कहा कि जैसे ही जन गण मन शुरू हुआ,सतीश महाना उठकर चलने लगे।उन्होंने राष्ट्रगान गाना पसंद नहीं किया।यह राष्ट्रगान,राष्ट्रध्वज और देश तीनों का अपमान है,जो अक्षम्य अपराध है।कहा कि यह अहंकार है और इस मामले में एफआईआर दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।इस अवसर पर प्रद्युम्न दुबे,बल्देव वर्मा,मो0इदरीश,कालीचरण,शोएब रिजवी,हेमंत वर्मा,बी लाल,संतोष द्विवेदी,रमेश गुप्ता, दिव्यांश वर्मा,सत्यम सिंह,वारिस अली,इस्लाम,सुखदेव सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
………………..











