रक्षाबंधन पर भाई-बहन के अटूट प्रेम की दिखी मिसाल, डीएम समीर सौरभ को बांधी चांदी की राखी
भाजपा जिला महामंत्री शिल्पा सिंह ने डीएम को रक्षा सूत्र बांधकर दी शुभकामनाएं, डीएम ने सुरक्षा का दिया भरोसा
गोपालगंज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गोपालगंज में आत्मीयता और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री शिल्पा सिंह ने जिलाधिकारी समीर सौरभ को रक्षा सूत्र एवं चांदी की राखी बांधी।
राखी बांधने के बाद शिल्पा सिंह ने जिलाधिकारी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी समीर सौरभ ने भी रक्षाबंधन की बधाई देते हुए बहन के स्नेह को स्वीकार किया और जिले में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया।
डीएम ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम का पर्व है। सभी लोग आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाएं। प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
रक्षाबंधन के इस अवसर पर भाई-बहन के रिश्ते की मिठास के साथ सामाजिक सौहार्द और शांति का संदेश भी देखने को मिला।
*रिपोर्ट : गोपालगंज ब्यूरो, आशिष रंजन श्रीवास्तव











