भोरे में हत्या के प्रयास कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोरे थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त राधाकृष्ण भगत, पिता—भवन भगत, निवासी कोरेया, थाना भोरे, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई भोरे थाना कांड संख्या 362/26, दिनांक 05 अगस्त 2026 के तहत की गई। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 126(2)/115(2)/109(1)/303(2)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
🔥 धारदार हथियार से किया था हमला
बताया गया है कि आरोपी ने वादी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी शुरू की।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जिला पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












