भोरे थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में तीन प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत भोरे थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में तीन प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, भोरे थाना कांड संख्या-405/26, दिनांक 03 सितंबर 2026 में दर्ज मामले में धारा 115(2), 126(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में नामजद प्राथमिक अभियुक्त सुमित कुमार, पिता- नरेन्द्र यादव, निवासी बन्तरिया खुर्द, थाना भोरे, जिला गोपालगंज को पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विधिवत गिरफ्तार किया।
बताया गया है कि अभियुक्त पर वादी के साथ मारपीट कर उसे घायल करने का आरोप है। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पुलिस की सख्ती से अपराधियों में बढ़ी बेचैनी
गोपालगंज पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे विशेष गिरफ्तारी अभियान से जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।












