दो वारंटी सहित चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो वारंटी तथा दो प्राथमिकी अभियुक्त शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटियों में नारायणपुर गांव निवासी स्व. राम प्रसाद भगत के पुत्र सुरेंद्र भगत तथा सुरेंद्र भगत के पुत्र चंदन कुमार शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। बताया गया कि दोनों का बेल टूटने के बाद न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने पचलखी गांव निवासी छोटू मांझी के पुत्र संजय कुमार तथा सुरेंद्र कुमार के पुत्र अरविंद कुमार को भी गिरफ्तार किया। दोनों विभिन्न मामलों में दर्ज प्राथमिकी के आरोपी बताए गए हैं। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।












