छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गोपालगंज पुलिस सतर्क, पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) टीम ने शैक्षणिक संस्थानों व हॉस्टलों के आसपास बढ़ाई गश्ती।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर जिले में छात्राओं एवं कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर “पुलिस दीदी” (अभया ब्रिगेड) अभियान के तहत विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अभियान के अंतर्गत अभया ब्रिगेड की महिला पुलिसकर्मियों की टीम स्कूल, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ छात्राओं के हॉस्टलों के आसपास नियमित गश्ती एवं निगरानी कर रही है।
गश्ती के दौरान टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं, परेशानियों और सुझावों की जानकारी भी ली जा रही है।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना है। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की नियमित मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
गोपालगंज पुलिस का संदेश— छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।












