AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत से सनसनी, बुलेट की मांग को लेकर हत्या का आरोप

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 1, 2026
in देश
0
गोपालगंज में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत से सनसनी, बुलेट की मांग को लेकर हत्या का आरोप
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत से सनसनी, बुलेट की मांग को लेकर हत्या का आरोप

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। जिले के जगतौली ओपी क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय प्रतिमा कुमारी, पत्नी उमेश यादव के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में पति उमेश यादव और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

तीन महीने पहले हुई थी दूसरी शादी

जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र उमेश यादव की शादी 5 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भटवलिया गोसाई टोला निवासी रमाशंकर यादव की पुत्री प्रतिमा कुमारी से हुई थी।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, उमेश यादव की यह दूसरी शादी थी। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले उसकी पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद उमेश ने प्रतिमा से दूसरी शादी की थी।

गले पर निशान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना की खबर मिलते ही प्रतिमा के मायके में मातम पसर गया। मृतका के भाई उपेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही प्रतिमा को बुलेट बाइक और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।

भाई ने पति उमेश यादव, सास और ननद पर एकराय होकर प्रतिमा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के गले पर काले निशान मिलने की बात भी सामने आई है, जिसके बाद परिजनों ने दम घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक नमूने एवं साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

क्या बोले ओपी अध्यक्ष?

जगतौली ओपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आरोपी पति और उसकी मां को हिरासत में लिया गया है तथा पति से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। सास और ननद की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही प्रतिमा की मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ होगी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

September 11, 2026
सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

September 11, 2026
सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

September 11, 2026
कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

September 11, 2026

Recent News