AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज में जद(यू) का शक्ति प्रदर्शन! सदर प्रखंड की समीक्षा बैठक में बूथ से लेकर पंचायत तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 1, 2026
in देश
0
गोपालगंज में जद(यू) का शक्ति प्रदर्शन! सदर प्रखंड की समीक्षा बैठक में बूथ से लेकर पंचायत तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज में जद(यू) का शक्ति प्रदर्शन! सदर प्रखंड की समीक्षा बैठक में बूथ से लेकर पंचायत तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा—मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। गोपालगंज सदर प्रखंड जद(यू) संगठन की समीक्षा बैठक बारी मार्केट स्थित प्रखंड कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रखंड कार्यकारिणी, पंचायत अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक की शुरुआत में प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज प्रसाद सिंह ने मुख्य अतिथि जद(यू) जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल सहित अन्य नेताओं एवं पंचायत अध्यक्षों का अंगवस्त्र और पुष्पमाला से स्वागत कर सम्मानित किया।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका संगठन और कार्यकर्ता होते हैं। पार्टी की मजबूती पंचायत और बूथ स्तर से तय होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं धारदार बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पंचायत एवं बूथ कमेटियों का गठन करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का निर्देश दिया।

नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर

प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि जद(यू) के सर्वमान्य नेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य बिहार को देश का नंबर वन राज्य बनाना है। उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने निशांत कुमार को पार्टी एवं बिहार के भविष्य के रूप में बताते हुए उन्हें नीतीश कुमार का राजनीतिक उत्तराधिकारी बताया।

विधान परिषद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

बैठक में आगामी सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए समर्थित जद(यू) के कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन में कार्यकर्ताओं को अभी से मतदाता संपर्क अभियान शुरू कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले विधान परिषद चुनाव में आनंद पुष्कर बहुत कम मतों के अंतर से चुनाव हारे थे। इस बार एनडीए समर्थित प्रत्याशी के रूप में उनके पक्ष में मजबूत माहौल है और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से उनकी जीत सुनिश्चित होगी।

बैठक को धर्मराज प्रसाद सिंह, साहेबजाद अली, राधेश्याम साहनी, अरविंद पटेल, मोहम्मद तौहीद, नीतीश कुमार सिंह, रंजन कुमार पटेल समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। वहीं पंचायत अध्यक्षों अशोक राम, विशाल सिंह, सुरेंद्र राम, बल्लभ प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

बैठक में सैकड़ों की संख्या में जद(यू) कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे सदर प्रखंड में पार्टी संगठन की सक्रियता और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

September 11, 2026
सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

September 11, 2026
सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

September 11, 2026
कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

September 11, 2026

Recent News