गोपालगंज में चला चौकीदार परेड अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने दिए सख्त निर्देश
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में थाना अध्यक्षों के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं जेल से छूटे पेशेवर अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने तथा स्थानीय सूचना तंत्र को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
इसके साथ ही शराब तस्करी एवं अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करना और समय रहते संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करना बेहद महत्वपूर्ण है।
चौकीदार परेड के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस एवं चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश—सतर्कता बढ़ाएं, सूचना साझा करें और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
गोपालगंज पुलिस: आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर।











