🚨 गोपालगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, दो एसडीपीओ का तबादला
हथुआ में राजेश कुमार तो गोपालगंज सदर-2 की कमान संभालेंगे कृपालचंद जायसवाल, आनंद मोहन गुप्ता बने सीवान सदर एसडीपीओ
गोपालगंज। जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गोपालगंज जिले के हथुआ और गोपालगंज सदर-2 एसडीपीओ का तबादला कर दिया गया है। तबादले के बाद दोनों अनुमंडलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार को हथुआ का नया एसडीपीओ बनाया गया है। वहीं कृपालचंद जायसवाल को गोपालगंज सदर-2 का नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है।
इधर, हथुआ के एसडीपीओ रहे आनंद मोहन गुप्ता का तबादला कर उन्हें सीवान सदर एसडीपीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी होगी।
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव












