AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

कुचायकोट में ATM कार्ड छीनकर रुपये निकालने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 25, 2026
in देश
0
कुचायकोट में ATM कार्ड छीनकर रुपये निकालने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुचायकोट में ATM कार्ड छीनकर रुपये निकालने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र में ATM कार्ड छीनकर नकद राशि निकालने के प्रयास के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन अलग-अलग बैंकों के ATM कार्ड, एक मोबाइल फोन, एक ब्लूटूथ डिवाइस और 19,543 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को सासामुसा बाजार के समीप एक व्यक्ति ने डायल-112 पर सूचना दी कि वह Axis Bank के ATM से रुपये निकालने पहुंचा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके हाथ से ATM कार्ड छीन लिया और उस कार्ड से रुपये निकालने का प्रयास करने लगा।

सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ित की पहचान मुकेश कुमार गुप्ता, पेठ-सखुल साह, साकिन-चतुर बगहा, थाना जादोपुर, जिला गोपालगंज के रूप में हुई।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुसद्दीक अंसारी, पिता–नौदीन अंसारी, निवासी–धीरतारा मोहल्ला, मकान नंबर-330, थाना–विजयवाड़ा, नई दिल्ली बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न बैंकों के तीन ATM कार्ड, एक मोबाइल फोन, एक ब्लूटूथ डिवाइस तथा 19,543 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस संबंध में कुचायकोट थाना कांड संख्या 394/26, दिनांक 23.08.2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से ATM कार्ड छीनने की घटना का तत्काल उद्भेदन संभव हुआ।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

September 16, 2026
तस्करी का मामला,ग्रामीणों में आक्रोश

तस्करी का मामला,ग्रामीणों में आक्रोश

September 16, 2026

टाइटल सूट के बीच जमीन की दाखिल-खारिज पर विवाद, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल

September 16, 2026
शिक्षा के मंदिर’ में ‘धाय-धाय गोली’: कटेया के सरकारी स्कूल में शिक्षक के जन्मदिन पर बजा अश्लील गाना, वीडियो वायरल

शिक्षा के मंदिर’ में ‘धाय-धाय गोली’: कटेया के सरकारी स्कूल में शिक्षक के जन्मदिन पर बजा अश्लील गाना, वीडियो वायरल

September 16, 2026

Recent News