कटेया में घर से जेवरात चोरी, पीड़िता ने दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र में घर से कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता नगर पंचायत क्षेत्र के खुदी छापर निवासी रामचंद्र चौहान की पत्नी सीता देवी ने कटेया थाने में आवेदन देकर दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।दिए गए आवेदन के अनुसार, 28 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8 बजे जब पीड़िता अपने घर मे रखे सामान को निकालने गयी तब घर में रखा सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर आभूषण गायब मिले। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि चोरी गए सामान में सोने का मांगटीका नथीया झुमका दो लाकेट एवं चांदी के आभूषण में दो पौजेब दो मेंहदी छला चार अंगूठी दस जोड़ा बिछिया शामिल हैं।इस मामले में नामजद किए गए आरोपियों में अमित चौहान पिता छेदी चौहान एवं अमित खरवार पिता रामधनी खरावार दोनों साकिन खुदी छापर थाना कटेया शामिल है।पीड़िता का आरोप है कि दोनों संदिग्धों ने मिलकर घर में रखे सामान पर हाथ साफ किया है। घटना के बाद पीड़िता ने कटेया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वही इस मामले में प्राप्त आवेदन पर कटेया पुलिस थाना कांड संख्या 443/26 दर्ज कर जांच में जुट गई है। अब पुलिस के अनुसंधान के बाद ही चोरी की घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।












