उचकागांव में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 49.200 लीटर देसी शराब जब्त।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार छापेमारी अभियान के तहत उचकागांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 49.200 लीटर देसी शराब बरामद कर जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उचकागांव थाना क्षेत्र के ग्राम महेचा बाजार के पास एक घर में छापेमारी के दौरान की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में देसी शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।
इस मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
🔴 पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप
गोपालगंज पुलिस प्रशासन के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है। उचकागांव थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है।












