आईटी एक्ट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण एवं लंबित कांडों में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कटेया थाना पुलिस को आईटी एक्ट से जुड़े एक मामले में सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार, कटेया थाना कांड संख्या-178/26, दिनांक 05 अगस्त 2026 में दर्ज मामले में धारा 74/117(2)/126(2)/352/351(2)/319(2)/3(5) बीएनएस एवं 66 आईटी एक्ट के तहत नामजद प्राथमिक अभियुक्त महेश यादव, पिता नागेन्द्र यादव, निवासी भोेपतपुर, थाना कटेया, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई। मामले में अभियुक्त पर आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल करने का आरोप है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस का विशेष अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं साइबर अपराध से जुड़े मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।












