AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज में स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने के आसार: वेतन रोकने के विरोध में 15 से 17 जून तक डॉक्टरों का OPD कार्य बहिष्कार!

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
June 15, 2026
in देश
0
गोपालगंज में स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने के आसार: वेतन रोकने के विरोध में 15 से 17 जून तक डॉक्टरों का OPD कार्य बहिष्कार!
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज में स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने के आसार: वेतन रोकने के विरोध में 15 से 17 जून तक डॉक्टरों का OPD कार्य बहिष्कार!

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज।। बिहार के गोपालगंज जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमराने वाली है। लंबित वेतन भुगतान और बायोमेट्रिक उपस्थिति के नाम पर प्रताड़ित किए जाने के विरोध में जिले के सरकारी डॉक्टरों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा), गोपालगंज की बैठक के बाद चिकित्सकों ने आगामी 15 जून से 17 जून तक तीन दिवसीय ओपीडी (OPD) कार्य के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस संबंध में भासा ने सिविल सर्जन (CS) को लिखित अल्टीमेटम सौंप दिया है। इस तीन दिवसीय आंदोलन के कारण जिले के लगभग सभी मुख्य सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी सेवाओं के लिए भटकना पड़ सकता है। हड़ताल का असर निम्नलिखित स्तरों पर दिखेगा:- सदर अस्पताल, गोपालगंज, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), रेफरल अस्पताल शामिल है। डॉक्टरों के इस बड़े कदम के पीछे मुख्य वजह है – बायोमेट्रिक विधि द्वारा उपस्थिति दर्ज करने के बहाने गोपालगंज जिले के सभी चिकित्सकों का वेतन रोक कर रखा गया है, जिससे डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। संघ का कहना है कि बिहार सरकार के आदेश के मुताबिक बायोमेट्रिक की यह व्यवस्था केवल 5 और 6 दिवसीय कार्यालयों के लिए लागू की गई है। इसके बावजूद, सिविल सर्जन द्वारा इसे जबरन 24×7 (24 घंटे सातों दिन) कार्य व्यवस्था वाले अस्पतालों पर थोपा जा रहा है। इस विषय में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ द्वारा राज्य सरकार से भी लगातार वार्ता की जा रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर वेतन रोके जाने के कारण डॉक्टर अब सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।
भासा के पदाधिकारियों ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि तीन दिवसीय ओपीडी कार्य बहिष्कार के कारण आम जनता और मरीजों को होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी और असुविधा की पूर्ण जवाबदेही सिविल सर्जन और बिहार सरकार की होगी। भासा गोपालगंज के सचिव और उपाध्यक्ष के हस्ताक्षरित इस पत्र की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी (DM) गोपालगंज, सचिव (स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार) और माननीय स्वास्थ्य मंत्री (बिहार सरकार) को भी सादर सूचनार्थ भेज दी गई है ताकि इस गंभीर स्थिति पर तुरंत संज्ञान लिया जा सके। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस हड़ताल को टालने के लिए क्या कदम उठाता है, अन्यथा 15 जून से जिले के हजारों मरीजों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
हीरापाकड़ में बंद घर के पीछे से घुसे अज्ञात चोर, 4.70 लाख के गहने-नकदी उड़ाए

हीरापाकड़ में बंद घर के पीछे से घुसे अज्ञात चोर, 4.70 लाख के गहने-नकदी उड़ाए

September 22, 2026
गोपालगंज में नाबालिग का अपहरण, 5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली; सहमा पीड़ित परिवार

गोपालगंज में नाबालिग का अपहरण, 5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली; सहमा पीड़ित परिवार

September 22, 2026
डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

September 22, 2026
आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

September 22, 2026

Recent News