AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
June 15, 2026
in देश
0
खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

खगड़िया जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के घर से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गंगौर थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है.सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने विशेष रणनीति के तहत आरोपी के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस को एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष यादव उर्फ लुचो यादव के रूप में हुई है. वह बड़ी कोठिया गांव का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया था या नहीं. साथ ही आरोपी के अन्य आपराधिक नेटवर्क और संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है.बरामद हथियार और कारतूस के आधार पर गंगौर थाना में कांड संख्या 70/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.एसटीएफ और सशस्त्र बल भी रहे शामिल इस कार्रवाई में गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भाग लिया. छापेमारी दल में एसटीएफ (एसओजी-3) की टीम और सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे.पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

June 15, 2026
कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

भागलपुर : ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

June 15, 2026
खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

June 15, 2026

Recent News