No Result
View All Result
चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बांदा से सनम की रिपोर्ट
बांदा-थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा स्टार्टर चोरी करने वाले अभियुक्त अनिल पुत्र झंडू निवासी तिंदवारी रोड ज्योति नगर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया गया।थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले दीपक सिंह द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी कि 18 अक्ॅटूबर की रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा खेत से उनका स्टार्टर चोरी कर ले गए।सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे।कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अभियुक्त को ग्राम पचनेही नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस सहित चोरी का स्टार्टर बरामद हुआ।