गोपालगंज पुलिस की सराहनीय पहल: जनसुनवाई के जरिए समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान।
गोपालगंज।। आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित निष्पादन के लिए गोपालगंज पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में आज, 23 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक ने न केवल लोगों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना, बल्कि संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा और सुरक्षा है। जनसुनवाई के माध्यम से हम सीधे आम नागरिक से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। गोपालगंज पुलिस ने पारदर्शिता और सुलभता बढ़ाते हुए जनसुनवाई का समय निर्धारित किया है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता
सोशल मीडिया और कार्यालय के बाहर जारी संदेश “गोपालगंज पुलिस आपके सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर” को चरितार्थ करते हुए पुलिस प्रशासन अब जनता के द्वार तक पहुँचने का प्रयास कर रहा है। इस पहल से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है और उन्हें अपनी बात रखने के लिए एक सीधा मंच मिला है।











