AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बिहार में ट्रेन से 33 मोर सहित 40 पक्षियों के साथ बंगाल का तस्कर गिरफ्तार, शौचालय में छिपाया था तीन बड़ा प्लास्टिक बैग

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
November 25, 2025
in देश
0
गोपालगंज :- अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर एक महिला की गोलियों से भूनकर की हत्या
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार में ट्रेन से 33 मोर सहित 40 पक्षियों के साथ बंगाल का तस्कर गिरफ्तार, शौचालय में छिपाया था तीन बड़ा प्लास्टिक बैग

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की है. डीडीयू-गया रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन में तस्करी कर लाए जा रहे 40 वन्य पक्षियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. इसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर भी शामिल हैं.गुप्त सूचना पर चली कार्रवाई: आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम के नेतृत्व में मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. सूचना थी कि कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर-12312 डाउन) से वन्य पक्षियों की तस्करी की जा रही है. ट्रेन के डेहरी ऑन सोन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर पहुंचते ही टीम ने सर्च अभियान शुरू किया,शौचालय में छिपाए थे तीन बड़े प्लास्टिक बैग: टीम को ट्रेन के एस-7 कोच के शौचालय में एक युवक संदिग्ध हालत में तीन बड़े प्लास्टिक बैग लिए दिखा. संदेह होने पर उसे हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम 22 वर्षीय विक्रम मुखर्जी बताया है, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद गोपालपुर निवासी है.33 मोर, 5 तीतर और हरियल कबूतर बरामद: आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि बैग खोलकर देखा गया तो उनमें जीवित हालत में 33 राष्ट्रीय पक्षी मोर, 5 तीतर और 2 हरियल कबूतर भरे हुए थे. सभी पक्षी संकट में थे और प्लास्टिक बैग में ठुसे होने से दम घुटने की स्थिति में थे. यह वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आता है.“हेडक्वार्टर से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई है. सभी बरामद जीवित पक्षियों को विधिवत जब्ती सूची बनाते हुए हुए वन्य जीव तस्कर विक्रम मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है. आवश्यक कार्रवाई के बाद जब्त जीवित पक्षियों एवं वन्य जीव तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग डेहरी आंन सोन को सुपुर्द कर दिया गया है.”-रामविलास राम, इंस्पेक्टर, आरपीएफ, डेहरी ऑन सोन टीम ने दिखाई मुस्तैदी: कार्रवाई में आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम, उप निरीक्षक कुमार गौरव, सहायक उप निरीक्षक हरेराम कुमार, प्रधान आरक्षी बृजभूषण मिश्रा, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार पासवान और अन्य शामिल रहे. पूरी टीम ने बेहतरीन समन्वय दिखाया और तस्कर को धर दबोचा.तस्कर और पक्षी वन विभाग को सौंपे: आरपीएफ ने सभी 40 जीवित पक्षियों की विधिवत जब्ती सूची बनाई और आरोपी विक्रम मुखिया को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पक्षियों और तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए डेहरी ऑन सोन वन विभाग के हवाले कर दिया गया.हाल के दिनों की सबसे बड़ी सफलता: आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में वन्य पक्षियों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. रेलवे स्टेशनों को तस्करी का रूट बनाए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी. दरअसल वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 48 तथा 49 जंगली जानवरों से निर्मित सामान या इनके किसी भी अंग के व्यापार या वाणिज्य पर प्रतिबंध है. ऐसे अपराध में सात साल की सजा का प्रावधान है.

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

June 15, 2026
कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

June 15, 2026

भागलपुर : ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

June 15, 2026
खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

June 15, 2026

Recent News