तीन मवेशियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त
श्रीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गोपालगंज। पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में जारी कार्रवाई के क्रम में श्रीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंसी बतराहा के समीप वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया।
तलाशी के दौरान वाहन से तीन मवेशी बरामद किए गए। मौके से विनय यादव (पिता–राजेश यादव), निवासी नरैली खेम, थाना खुखुंदू, जिला देवरिया (उप्र) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशु तस्करी जैसे अवैध कार्यों पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
गोपालगंज पुलिस—आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर।











