नीतीश सरकार के खिलाफ RJD का शंखनाद: 9 जून को प्रखंड और 17 जून को जिला मुख्यालय पर महाधरना, गोपालगंज में प्रभारियों की फौज तैनात।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। बिहार में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेलगाम अपराध, भ्रष्टाचार और आसमान छूती बेरोजगारी के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सूबे की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आगामी 9 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर और उसके बाद 17 जून को जिला मुख्यालय पर राजद एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन कर महासंग्राम का आगाज करेगी। इस महाआंदोलन को सफल बनाने के लिए राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें रणनीति तैयार करते हुए सभी प्रखंडों के लिए प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने सूबे की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा की “बिहार में हत्या, लूट, अपहरण, और महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर हैं। भ्रष्टाचार ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। सरकार इन समस्याओं पर काबू पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आज आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, लेकिन सरकार बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है। राजद चुप नहीं बैठेगा और जनता की आवाज को सड़क से सदन तक बुलंद करेगा।” कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने सभी 14 प्रखंडों के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा की है। जिम्मेदारी पाने वाले नेताओं की सूची इस प्रकार है जिसमे बैकुंठपुर से पिन्टू पांडेय, सिधवलिया से छोटेलाल यादव, बरौली से सुनील कुमार बारी, मांझा से श्याम बहादुर यादव, गोपालगंज से मो. सहीम, उचकागांव से सर्वेश सिंह, थावे से सुशील सिंह, कुचायकोट से फ़ैज़ अकरम, पंचदेवरी से पूरन सिंह कुशवाहा, हथुआ से संतोष यादव, फुलवरिया से रघु यादव, भोरे से रविन्द्र राम, कटेया से उपेन्द्र यादव तथा विजयीपुर से अमरेश यादव को प्रभारी के रूप मे नामित किया गया है।
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए राजद के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मुस्तैद दिखे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष पिन्टू पांडेय, सुनील कुमार बारी, सुरेश प्रसाद यादव, अमित यादव, शाहिद हुसैन, अनिल यादव, रंजीत यादव, रविन्द्र राम, मुकेश यादव, मैनुद्दीन अहमद, गमहा यादव, रूपेश कुमार तथा संतोष यादव समेत भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। राजद के इस कड़े रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में गोपालगंज की राजनीतिक सरगर्मी बेहद तेज होने वाली है। 9 और 17 जून को होने वाला यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ राजद का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।











